Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
ग्रेटर नोएडा स्वच्छता रैंकिंग 2026 में स्टेलर वन नंबर वन, प्रज्ञान स्कूल टॉप; सिटी पार्क फ्लावर शो में हुए सम्मान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छता रैंकिंग 2026 में आवासीय श्रेणी में सेक्टर-1 स्थित स्टेलर वन ने पहला स्थान हासिल किया है।
- sakshi choudhary
- 01 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छता रैंकिंग 2026 में आवासीय श्रेणी में सेक्टर-1 स्थित स्टेलर वन ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर स्टेलर जीवन, सेक्टर-1 और तीसरे स्थान पर एडब्ल्यूएचओ टाउनशिप, चाई-2 रहे। गैर आवासीय श्रेणी में प्रज्ञान स्कूल, गामा-1 पहले स्थान पर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गामा-2 दूसरे स्थान पर और बैनेट यूनिवर्सिटी, टेकजोन-2 तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को एक-एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 75-75 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
सांत्वना पुरस्कार आवासीय श्रेणी में एल्डिको मैस्टिक ग्रींस अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन, ओमिक्रोन-1 और पूर्वांचल सिल्वर सिटी 2-फाई-2 को मिला, जबकि गैर आवासीय श्रेणी में बेथानी कॉन्वेंट स्कूल, डेल्टा-2 और क्राउन प्लाजा, सूरजपुर को सम्मानित किया गया। इन सभी को 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए। सिटी पार्क में आयोजित चार दिवसीय फ्लावर शो और पुष्प प्रदर्शनी के समापन समारोह में दादरी विधायक तेजपाल नागर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने विजेताओं को सम्मानित किया। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि ऐसे आयोजन city beauty और public participation को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, ओएसडी अभिषेक पाठक और अन्य अधिकारियों की सराहना की।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा वासियों से हरियाली बढ़ाने और bulk waste management को मजबूत करने की अपील की। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शुरू हुई स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता को residents और institutions ने सराहा और शहर को clean and green बनाने का संकल्प लिया। 26 फरवरी से 1 मार्च तक चले इस आयोजन में 50 से अधिक वैरायटी के 70 हजार फूल प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने 3 लाख से अधिक लोग पहुंचे। समापन अवसर पर ओएसडी अभिषेक पाठक, गिरीश कुमार झा, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, उप महाप्रबंधक एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, उपनिदेशक उद्यान नथोली सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, प्रबंधक प्रशांत समाधिया और मिथिलेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।