Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा के लड़पूरा गांव में RWA का गठन, रघुवर सूबेदार अध्यक्ष निर्वाचित

ग्रेटर नोएडा के निकटवर्ती लड़पूरा गांव में ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का विधिवत गठन किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा के निकटवर्ती लड़पूरा गांव में ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का विधिवत गठन किया गया। रविवार को आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। नवगठित RWA में रघुवर सूबेदार को अध्यक्ष, संतोष कुमार को सचिव, राजपाल सिंह को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष और सतपाल को सहसचिव चुना गया। इसके अलावा दयाचंद्र और सीमा सहित अन्य ग्रामीणों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।


लाडपुरा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गांव की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने साफ-सफाई, सड़क, जल निकासी, बिजली, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। बैठक में सभी ने सामूहिक प्रयासों से इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का संकल्प लिया। RWA के गठन को ग्रामीणों ने गांव के विकास और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रघुवर सूबेदार ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव व्यवस्था समाप्त होने के बाद विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है और जनप्रतिनिधियों का ध्यान भी अपेक्षित रूप से गांव की ओर नहीं है। इसी कारण RWA का गठन किया गया है, ताकि गांव की आवाज को संगठित रूप से प्रशासन और संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि RWA लगातार फॉलोअप कर गांव की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी और ग्रामीण विकास को नई दिशा देगी।