Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी
● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर MRO सुविधा के लिए सिंगापुर की कंपनी SATS से समझौता, जापानी सिटी और लॉजिस्टिक निवेश को मिली रफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Maintenance, Repair and Overhaul (MRO) सुविधा विकसित करने के लिए सिंगापुर की अग्रणी कंपनी SATS के साथ एमओयू साइन किया गया है।
- sakshi choudhary
- 01 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Maintenance, Repair and Overhaul (MRO) सुविधा विकसित करने के लिए सिंगापुर की अग्रणी कंपनी SATS के साथ एमओयू साइन किया गया है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जापान और सिंगापुर दौरे से लौटने के बाद बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के साथ MRO hub विकसित किया जाएगा। SATS के प्रतिनिधि जल्द साइट विजिट करेंगे। इसके अलावा SIA Engineering Company ने भी यहां निवेश और MRO सुविधा के विकास में रुचि दिखाई है। भविष्य में Boeing और Airbus जैसी aircraft manufacturing कंपनियों के साथ सहमति बनने पर तीसरे चरण में aircraft manufacturing की भी संभावना तलाशी जाएगी।
यमुना सिटी में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप या Japanese City के विकास हेतु जापानी निवेशक समूह JETRO के साथ 500 एकड़ में सेक्टर-5ए में विकास का एमओयू साइन हुआ है। सेक्टर रोड निर्माण और आंतरिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर संयुक्त योजना बनेगी। सिंगापुर की कंपनी Mapletree ने लॉजिस्टिक पार्क में निवेश की इच्छा जताई है, जबकि Blackstone ने एयरपोर्ट के पास 100 एकड़ में residential township विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। HT Media की सहयोगी HT Telemedia डाटा सेंटर स्थापित करना चाहती है और Singapore Management University ने यमुना सिटी में कैंपस खोलने की रुचि दिखाई है।
जापान दौरे के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बड़े निवेश प्रस्ताव मिले हैं। Escorts Kubota, Honda Motors, Minda Corporation और Suzuki Motors ने निवेश की इच्छा जताई है, जबकि Mitsui Infrastructure ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए एमओयू किया है। ग्रेटर नोएडा स्थित Daewoo Motors प्लांट के पुनर्गठन और दोबारा संचालन की संभावना पर भी चर्चा हुई है। साथ ही Denso कंपनी ग्रेटर नोएडा में अपने विस्तार की योजना पर विचार कर रही है। इन निवेश प्रस्तावों से Jewar Airport, MRO Facility, Logistics Park और Automobile Sector में बड़े स्तर पर रोजगार और industrial growth की संभावना बढ़ गई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *