Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
दादरी में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, समाजिक एकजुटता और शिक्षा पर जोर
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र स्थित विकल फार्म में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- sakshi choudhary
- 01 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र स्थित विकल फार्म में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगवीर दौला ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. भूपेन्द्र नागर ने किया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरिश्चन्द्र भाटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए, जिससे संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी संजय विकल ने जानकारी दी कि इस आयोजन में क्षेत्र में समाजसेवा का कार्य करने वाली संकल्प संस्था, टीम ग्राम पाठशाला, मानव अधिकार फाउंडेशन, जीवन अर्पण गांव गऊ समिति और मेघकोष सहित कुल 17 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिला खिलाड़ियों जिया बैसोया, रिया बैसोया, पायलट सृष्टि विकल और सामाजिक कार्यकर्ता ममता भाटी व गीता को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी और की.पी. कसाना ने शिक्षा जागरूकता, social awareness और दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चन्द्र भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को संगठित होकर political participation बढ़ाने की दिशा में कार्य करना होगा, तभी उचित प्रतिनिधित्व संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में संगठन से रामकेश चपराना, जयप्रकाश विकल, सुनील भाटी, श्यामवीर भाटी, पंकज रौसा, अशोक भाटी, प्रमोद भाटी और श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान सहित आयोजन समिति से संजय विकल, डॉ. भूपेन्द्र नागर, नरेंद्र भाटी, बलराज मावी, टीटू नागर, सचिन, मनोज और अनिल की उपस्थिति रही। यह आयोजन community development और संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।