Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

खाड़ी देशों में मिसाइल हमलों से दहशत, रबुपुरा के परिवारों की बढ़ी चिंता, Doha, Riyadh और Kuwait से आई डरावनी आवाजें

रबुपुरा के मोहल्ला सद्भावना नगर की हसीना के लिए वह पल बेहद डरावना था, जब मोबाइल फोन पर बेटे की आवाज की जगह सिर्फ सायरनों की गूंज सुनाई दे रही थी।
top-news

रबुपुरा के मोहल्ला सद्भावना नगर की हसीना के लिए वह पल बेहद डरावना था, जब मोबाइल फोन पर बेटे की आवाज की जगह सिर्फ सायरनों की गूंज सुनाई दे रही थी। कुछ क्षणों तक कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था और दिल में यही दुआ थी कि बेटा सलामत रहे। उनका बेटा सगीर कतर के दोहा में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है, जबकि हसीना का कहना है कि उनका बेटा सऊदी अरब के रियाद में पिछले करीब 20 वर्षों से ड्राइविंग का काम कर रहा है। फोन पर हुई बातचीत में बताया गया कि वहां बने अमेरिका के आर्मी कैंप के पास रुक-रुक कर मिसाइलें गिरने की आवाजें, धुएं के गुबार और लगातार बजते सायरन से हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। डर के साये में रातों की नींद उड़ चुकी है और हर वक्त हमले की आशंका बनी रहती है।


इसी तरह रबुपुरा के मोहल्ला शहीद नगर निवासी अंसार खान भी खाड़ी देशों में बढ़ते हमलों से सहमे हुए हैं। वह तीन फरवरी को पारिवारिक कारणों से कुवैत से वापस आए थे और उन्हें जल्द ही लौटना था, लेकिन मौजूदा Gulf Crisis और Missile Attack की खबरों ने उनकी हिम्मत तोड़ दी है। उनका कहना है कि हालात सामान्य होने तक वह दोबारा कुवैत जाने का जोखिम नहीं उठाना चाहते। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और US Army Camp पर हमलों की खबरों ने स्थानीय परिवारों की चिंता और बढ़ा दी है।

रबुपुरा के इन परिवारों की कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि उन हजारों भारतीय परिवारों की हकीकत है जिनके अपने Doha, Riyadh और Kuwait जैसे देशों में काम करते हैं। फोन पर सायरनों की आवाज, आसमान में उठता धुआं और हमलों की आशंका ने प्रवासी भारतीयों के परिजनों की नींद छीन ली है। परिजन हर पल ईश्वर से अपने अपनों की सुरक्षा की दुआ कर रहे हैं और जल्द शांति बहाली की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *