Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
तिलपता जाम से राहत की उम्मीद, Surajpur-Dadri Road पर डिवाइडर लगाने का काम शुरू
Greater Noida: तिलपता गांव से होकर गुजरने वाले Surajpur-Dadri Road पर लगने वाले लंबे जाम से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
- sakshi choudhary
- 05 Mar, 2026
Greater Noida: तिलपता गांव से होकर गुजरने वाले Surajpur-Dadri Road पर लगने वाले लंबे जाम से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। Panchayat 24 (Central Noida) क्षेत्र में पड़ने वाले इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क पर डिवाइडर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से Tilpata Village के पास लगने वाले जाम की वजह से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, जिससे उनके सफर में काफी देरी होती थी।
दरअसल, Dadri और Hapur की ओर से Greater Noida और Noida की तरफ रोजाना लाखों लोग इस रास्ते से यात्रा करते हैं। Surajpur-Dadri Road तिलपता गांव से होकर गुजरता है और सुबह-शाम के समय यहां भारी ट्रैफिक जाम लग जाता है। कई बार यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता था, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
तिलपता गांव में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण ने कई बार प्रयास किए, लेकिन सड़क किनारे हुए अतिक्रमण के कारण समस्या और बढ़ती चली गई। ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण ने ट्रैफिक व्यवस्था को और बिगाड़ दिया। अब सड़क पर डिवाइडर लगाने का काम शुरू होने से उम्मीद की जा रही है कि Surajpur-Dadri Road पर ट्रैफिक सुचारू होगा और Greater Noida व Noida आने-जाने वाले यात्रियों को जाम से राहत मिल सकेगी।