Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी
● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे
Noida International Airport को सुरक्षा जांच की मंजूरी, उड़ान शुरू होने की राह साफ
ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे Noida International Airport को सुरक्षा जांच की अहम मंजूरी मिल गई है।
- sakshi choudhary
- 05 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे Noida International Airport को सुरक्षा जांच की अहम मंजूरी मिल गई है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एयरपोर्ट की Security Vetting पूरी होने के बाद अब यहां से उड़ान संचालन शुरू होने की दिशा में बड़ा कदम पूरा हो गया है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस Airport Project को दिल्ली-एनसीआर के लिए एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर विकास माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और एयर ट्रैफिक क्षमता में बड़ा सुधार होगा।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट परिसर, रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, CCTV नेटवर्क, परिमिटर सिक्योरिटी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक मानते हुए एजेंसियों ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस Security Clearance के बाद अब ट्रायल फ्लाइट्स और अन्य अंतिम प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने की तैयारी शुरू होने की उम्मीद है, ताकि जल्द ही Commercial Flights का संचालन शुरू किया जा सके।
Noida International Airport Limited के अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण तेजी से अंतिम दौर में पहुंच चुका है और इसकी क्षमता सालाना लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। इस परियोजना को जमीन पर उतारने और तेजी से आगे बढ़ाने में YEIDA के CEO Rakesh Singh की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिनके नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जेवर में बन रहा यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के लिए connectivity और economic growth का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *