Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा के 9 सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, GreNo Authority खर्च करेगा करीब 5 करोड़ रुपये

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कई गांवों में स्थित सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कई गांवों में स्थित सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। खानपुर, गिरधरपुर, सिरसा, बिरौंडी, बिरौंडा, घंघौला, चूहड़पुर खादर, सलेमपुर गुर्जर और बल्ला की मढैया समेत नौ गांवों के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। इन विद्यालयों के सौंदर्याकरण और नवीनीकरण के लिए करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिल सके।


प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस के अनुसार कायाकल्प योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में जरूरी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी अच्छी और आधुनिक सुविधाएं मिलें। योजना के तहत स्कूलों के भवनों का नवीनीकरण, सौंदर्यकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा ताकि पढ़ाई का माहौल बेहतर बन सके।

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि इन विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे और पुराने भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा शुद्ध पेयजल के लिए आरओ सिस्टम, हैंडपंप जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरत पड़ने पर बाउंड्रीवाल का सुधार भी किया जाएगा। इस पहल से ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर infrastructure और learning environment मिलने की उम्मीद है।