Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

सादोपुर की बेटी मुस्कान ने UPSC में हासिल की सफलता, ऑल इंडिया रैंक 771 से गांव और क्षेत्र का नाम किया रोशन

दादरी के ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान ने प्रतिष्ठित UPSC (Union Public Service Commission) परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गर्व का अवसर दिया है।
top-news

दादरी के ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान ने प्रतिष्ठित UPSC (Union Public Service Commission) परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गर्व का अवसर दिया है। मुस्कान, जो अनिल बैसोया की पुत्री हैं, ने इस कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 771 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे गांव के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि मुस्कान की सफलता से पूरे सादोपुर गांव में उत्साह और गर्व का माहौल है। ग्रामवासियों ने परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि सादोपुर की बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और कई लड़कियां उच्च शिक्षा के माध्यम से गांव का नाम रोशन कर रही हैं।

रोहित मत्ते गुर्जर ने यह भी बताया कि इससे पहले भी सादोपुर गांव की पांच बेटियों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों से MBBS की पढ़ाई पूरी कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। मुस्कान की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर बेटियों को सही अवसर, शिक्षा और प्रोत्साहन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं। ग्रामवासियों ने उम्मीद जताई कि मुस्कान आगे चलकर देश और समाज की सेवा करते हुए सादोपुर गांव और पूरे क्षेत्र का नाम और ऊंचा करेंगी।