Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी
● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने Knowledge Park Police Station का किया शैक्षिक भ्रमण, FIR से Human Rights तक जानी कानूनी प्रक्रिया
गौतम बुद्ध नगर स्थित Sharda University के Sharda School of Law के अंतर्गत संचालित Pro Bono Club द्वारा Knowledge Park Police Station का शैक्षिक एवं विधिक जागरूकता भ्रमण आयोजित किया गया।
- sakshi choudhary
- 06 Mar, 2026
गौतम बुद्ध नगर स्थित Sharda University के Sharda School of Law के अंतर्गत संचालित Pro Bono Club द्वारा Knowledge Park Police Station का शैक्षिक एवं विधिक जागरूकता भ्रमण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को Police Administration, Criminal Justice System और कानून की व्यावहारिक प्रक्रिया से परिचित कराना था। इस दौरान छात्रों ने पुलिस थाने की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और FIR दर्ज करने से लेकर जांच प्रक्रिया तक की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, Bharatiya Nyaya Suraksha Sanhita (BNSS) के प्रावधानों तथा गिरफ्तारी से जुड़े संवैधानिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही D.K. Basu vs State of West Bengal मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर गिरफ्तारी और पुलिस अभिरक्षा के दौरान Human Rights Protection के महत्व को भी समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान Knowledge Park Police Station के थानाध्यक्ष Sarvesh Singh ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, नागरिक अधिकारों और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं Sub Inspector Devesh Chaudhary ने FIR, NCR और NCRB से जुड़ी प्रक्रियाओं और रिकॉर्ड सिस्टम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर Cyber Crime, Women Safety, Mission Shakti अभियान और Emergency Helpline 112 की भूमिका पर भी चर्चा की गई। Sharda School of Law के Dean Prof. (Dr.) Rishikesh Dave ने कहा कि ऐसे educational visit विद्यार्थियों को न्याय प्रणाली की व्यावहारिक समझ प्रदान करते हैं। Faculty Coordinators Dr. Manvendra Singh और Dr. Vaishali Arora ने बताया कि इस पहल से छात्रों में police process, human rights और social responsibility के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *