Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
दादरी में 29 मार्च को अखिलेश यादव की समाजवादी समानता भाईचारा रैली की तैयारी तेज, सपा की मासिक बैठक में रणनीति पर चर्चा
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर ने किया।
- sakshi choudhary
- 08 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर ने किया। बैठक में 29 मार्च को दादरी नगर के मिहिर भोज डिग्री प्रांगण में प्रस्तावित समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। यह रैली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आयोजित होगी। बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि 29 मार्च को दादरी में होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली ऐतिहासिक और विशाल होगी। उन्होंने कहा कि जनपद गौतमबुद्ध नगर के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी लाखों लोग इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी मेहनत के साथ रैली की तैयारियों में जुटें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है और इस बदलाव की शुरुआत दादरी की इस रैली से हो सकती है।
बैठक में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि दादरी में होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर जनता में काफी उत्साह है और इसी मंच से मिशन 2027 की शुरुआत होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और महिलाओं का उत्पीड़न हुआ है, जिससे जनता बदलाव की ओर देख रही है। बैठक में वीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, इन्दर प्रधान, सुनील देवटा, कृशान्त भाटी, कृष्णा चौहान, कपिल ननका, शशि यादव, रामशरण नागर एडवोकेट, मनोज भाटी एडवोकेट, विनोद लोहिया, मेहंदी हसन, लाल सिंह गौतम, अजय चौधरी, श्याम सिंह भाटी, विक्रम टाइगर, अकबर खान, राजेश रोही, सुदेश भाटी, विकास जतन, नवीन भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, हरवीर प्रधान, अमित रौनी, विपिन सेन, अक्षय चौधरी, जुगती सिंह, यूनुस खान, अनिल प्रजापति, दीपक नागर, मोहित नागर, लोकेश जनमेदा, तेजपाल तोमर, प्रशांत भाटी, रूबी नागर एडवोकेट, सीपी सोलंकी, अनिल नागर, राजू नंबरदार, बॉबी नागर, सुभाष भाटी, हैप्पी पंडित, तेजपाल तोमर, दीपक देवटा, शौकत चेची, कुलदीप भाटी, हुकुम सिंह भारती, अनिल पाल, अनीस अहमद, विजेंद्र नागर, लोकेश भाटी, हारून सैफी, महेश जाटव, सुरेन्द्र भाटी, विपिन कसाना, संजय यादव, दयाराम शास्त्री, रामनरेश चौधरी, जगत खारी, गुलशन, देवेंद्र भाटी, पवन जोगी, जाकिर जेडी, राजेश नागर, अनुज नागर, रिजवान हैदर, विष्णु शर्मा, नवाब कुरैशी, मंसूब रिजवी, रामशंकर भास्कर, आकाश राणा, दिगंबर गौतम, अनीता चौहान, सोहेल गुड्डा, नवीन देवधर, संजीदा बेगम, जय सिंह चंदेल, शेर सिंह जाटव, आसिफ अल्वी और जावेद अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।