Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने क्रूज जॉब फर्जीवाड़ा करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया

थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज और अन्य नौकरियों के फर्जी विज्ञापन चला कर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही दिनांक 10 मार्च 2025 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना की मदद से की गई। गिरफ्तार अभियुक्त सरीम खान, शोएब खान, रितिका, मन्तसा अब्बासी, फातिमा और खुशी उर्फ खुशबू हैं। इनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 5 मॉनिटर, 5 कीबोर्ड, 5 CPU, 4 माउस, 1 राउटर, 2 मोहर, 2 चेकबुक, 2 सिम कार्ड, 1 एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए।
top-news

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे M/S RECRUITE SERVICE कम्पनी के तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “WE ARE HIRING” नामक पेड एड चलाते थे। इच्छुक लोगों से फॉर्म भरवाकर उनकी डिटेल्स लेकर 40,000–60,000 रुपये वसूलते थे। इसके बाद फर्जी जोइनिंग लेटर ईमेल के माध्यम से भेजकर लोगों को धोखा देते थे। उन्होंने इस कार्य के लिए एंथूरियम बिजनेस पार्क, सेक्टर-73, नोएडा में एक ऑफिस किराए पर लिया था, जहां उनके अन्य साथी भी मौजूद रहते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में मु0अ0सं0 75/2026 दर्ज किया गया है। अभियोग में भारतीय दंड संहिता की धारा 61(2), 318(4) BNS और आईटी एक्ट की धारा 66(D) शामिल है। पुलिस ने कहा कि इस कार्यवाही से सोशल मीडिया पर फर्जी नौकरी के विज्ञापनों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।