Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
GNIDA का बड़ा फैसला: 14 गांवों में अधिग्रहित भूमि का विशेष सर्वे, अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने अधिग्रहित भूमि को सुरक्षित करने और अवैध कब्जों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
- sakshi choudhary
- 10 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने अधिग्रहित भूमि को सुरक्षित करने और अवैध कब्जों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण द्वारा 14 गांवों में विशेष सर्वे अभियान चलाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं। इस अभियान के तहत अधिग्रहित भूमि का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा, ताकि जमीन की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
10 मार्च से शुरू होगा सर्वे, अतिक्रमण मिलने पर होगी कार्रवाई
प्राधिकरण के अनुसार सर्वे कार्य 10 मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा और संबंधित टीमों को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां जमीन खाली पाई जाएगी वहां फेंसिंग कराई जाएगी, जबकि कहीं अतिक्रमण मिलने पर उसे हटाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश, 14 गांवों में चलेगा अभियान
यह अभियान सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशों पर शुरू किया गया है और पूरी प्रक्रिया एसीईओ सुमित यादव के नेतृत्व में कराई जाएगी, ताकि सर्वे कार्य पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा हो सके। प्राधिकरण के अनुसार इस अभियान में हैबतपुर, मिलक लच्छी, भनौता, सादुल्लापुर, बिसरख जलालपुर, खैरपुर गुर्जर, खेड़ा चौगानपुर, पटवाड़ी, मलकपुर, तुगलपुर, बिरोंडी चक्रसेनपुर, साकीपुर, जुनपत और अजायबपुर समेत कुल 14 गांव शामिल हैं। इससे अधिग्रहित भूमि को सुरक्षित कर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।