Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

शारदा विश्वविद्यालय में Global Tao Healing Master Francisco Quintero का Wellness Session, छात्रों को सिखाई Mindfulness और Tao Healing तकनीकें

Sharda University के Sharda School of Business Studies द्वारा आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में “Unlocking a New Path of Healing and Wellness” विषय पर एक विशेष wellness session आयोजित किया गया।
top-news

Sharda University के Sharda School of Business Studies द्वारा आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में “Unlocking a New Path of Healing and Wellness” विषय पर एक विशेष wellness session आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रबंधन, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और holistic wellbeing, mindfulness और stress management से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। सत्र का संचालन Global Tao Healing Master Francisco Quintero ने किया, जो प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु Dr. and Master Zhi Gang Sha के वरिष्ठ शिष्य हैं। उन्होंने Tao philosophy के सिद्धांतों और आधुनिक wellness practices के बीच संबंध को समझाते हुए Tao healing, Tao technology और calligraphy healing जैसी तकनीकों की जानकारी दी।


सत्र के दौरान Master Francisco Quintero ने प्रतिभागियों को कुछ सरल mindfulness और healing techniques भी सिखाईं, जिनकी मदद से व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में मानसिक शांति, तनाव नियंत्रण और आंतरिक संतुलन बनाए रख सकता है। कार्यक्रम के अंत में एक interactive question-answer session भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने professional life में mindfulness, emotional balance और holistic health की भूमिका पर अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञ से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान Pro-Chancellor Y.K. Gupta ने कहा कि शिक्षा केवल academic knowledge तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि छात्रों के holistic development और mental health पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। Dean (PG) Debasis Mallik ने कहा कि mindfulness और wellness जैसे विचार छात्रों को बेहतर professional और जिम्मेदार इंसान बनने में मदद करते हैं। इस अवसर पर Vice Chancellor Seebaram Khara, Pro Vice Chancellor Parmanand, Director PR Ajit Kumar, Registrar Vivek Gupta, Alok Gupta, Ruchi, Shreya Jariwala, Dean Academic R.C. Singh, R.D. Sahay सहित सभी विभागों के dean, head, faculty members, staff और students उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *