Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Greater Noida Site-4 industrial area में paint factory में भीषण आग, 3 घंटे में पाया गया काबू
Greater Noida के Site-4 Industrial Area स्थित भूखंड संख्या D-79 में बनी एक paint factory में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
- sakshi choudhary
- 11 Mar, 2026
Greater Noida के Site-4 Industrial Area स्थित भूखंड संख्या D-79 में बनी एक paint factory में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Greater Noida Police के अनुसार फैक्ट्री में paint और chemical सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें और धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में डर का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही Fire Department की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। फैक्ट्री में मौजूद chemical और paint material की वजह से आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया था, लेकिन दमकल विभाग ने लगातार कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रित किया।
Noida Commissionerate Police के अधीन तैनात Chief Fire Officer Pradeep Kumar ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय फैक्ट्री में अवकाश के कारण काम नहीं चल रहा था और factory बंद थी। इसी वजह से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि लगभग 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और स्थिति अब नियंत्रण में है।