Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में MBA छात्रा शिविका ठकराल ने 13वीं मंजिल से की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौंदर्यम सोसायटी में 25 वर्षीय MBA छात्रा शिविका ठकराल ने मंगलवार सुबह 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शिविका मोहाली में पढ़ाई कर रही थी और वहीं नौकरी भी करती थी। वह होली की छुट्टी पर घर आई हुई थी। घटना की जानकारी सुबह सोसायटी के गार्डों द्वारा परिवार को दी गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौंदर्यम सोसायटी में 25 वर्षीय MBA छात्रा शिविका ठकराल ने मंगलवार सुबह 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शिविका मोहाली में पढ़ाई कर रही थी और वहीं नौकरी भी करती थी। वह होली की छुट्टी पर घर आई हुई थी। घटना की जानकारी सुबह सोसायटी के गार्डों द्वारा परिवार को दी गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता विनय ठकराल और परिवार शेरोन टावर, गौर सौंदर्यम सोसायटी में रहते हैं। सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य सो चुके थे, लेकिन मंगलवार सुबह शिविका के शव की सूचना मिलने के बाद मौके पर बिसरख कोतवाली की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पंचनामा तैयार किया।


पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत बताया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है।