Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में विजय सिंह पथिक की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री समेत कई नेता होंगे शामिल

स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी और किसान नेता विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर 14 मार्च को रामलीला मैदान, ऐच्छर (ग्रेटर नोएडा) में भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें समाज के बुद्धिजीवी, युवा और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। महासभा ने ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
top-news

स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी और किसान नेता विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर 14 मार्च को रामलीला मैदान, ऐच्छर (ग्रेटर नोएडा) में भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें समाज के बुद्धिजीवी, युवा और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। महासभा ने ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।


अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि विजय सिंह पथिक का जन्म 27 फरवरी 1882 को हुआ था और उनका मूल नाम भूप सिंह था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ किसानों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। मेवाड़ क्षेत्र में किसानों पर अन्यायपूर्ण कर और बेगार के खिलाफ उन्होंने बिजौलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व किया, जो भारतीय किसान आंदोलनों के इतिहास में यादगार रहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी कसाना ने कहा कि पथिक का मानना था कि समाज की असली स्वतंत्रता शिक्षा और संगठन में है।


प्रदेश अध्यक्ष सुनील भाटी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से परिचित कराना और समाज में शिक्षा, जागरूकता व एकता का संदेश देना है। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, दादरी विधायक तेजपाल नागर और अन्य प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विजय सिंह पथिक को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।