Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
शारदा यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय Smile Saga Evince 7.0 फेस्ट का शुभारंभ, DJ Night और Stand-up Comedy बने आकर्षण
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के School of Dental Sciences में तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल उत्सव Smile Saga Evince 7.0 का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ।
- sakshi choudhary
- 13 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के School of Dental Sciences में तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल उत्सव Smile Saga Evince 7.0 का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस फेस्ट का उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को भी मंच मिल सके। कार्यक्रम के दौरान डीजे नाइट और प्रसिद्ध स्टैंडअप कॉमेडियन कोस्तुब अग्रवाल की प्रस्तुति भी मुख्य आकर्षण रहेगी।
विश्वविद्यालय के Director PR डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय फेस्ट में 20 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें Fashion Show, Monologue, Stand-up Comedy Performance, Rap War और Open Mic Show जैसी कई प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस आयोजन का संचालन School of Dental Sciences के Dean डॉ. हेमंत साहनी और छात्र कल्याण विभाग के Dean डॉ. प्रमोद कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऐसे फेस्ट छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।