Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
तुसियाना में NIIMS का Free Health Camp, 150 से अधिक लोगों को मिला इलाज और Health Consultation
ग्रेटर नोएडा के तुसियाना गांव में 13 मार्च 2026 को Noida International Institute of Medical Sciences (NIIMS) द्वारा राजकीय जूनियर हाई स्कूल परिसर में एक Free Health Camp का आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 13 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा के तुसियाना गांव में 13 मार्च 2026 को Noida International Institute of Medical Sciences (NIIMS) द्वारा राजकीय जूनियर हाई स्कूल परिसर में एक Free Health Camp का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयों के साथ Health Consultation भी दिया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
यह शिविर Community Medicine (PSM) विभाग की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें Eye Care, Pediatrics, General Medicine, TB और Chest Diseases विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच की। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मनीषा जिंदल (Dean, NIIMS), डॉ. रंजीत घुलियानी (Medical Superintendent) और डॉ. रंजना सिंह (Head, Community Medicine Department) के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं शिविर के सफल संचालन में डॉ. अभिषेक गोपे (Assistant Professor) और डॉ. हरनूर बावेजा (Senior Resident) ने समन्वय की भूमिका निभाई। इस दौरान PSM विभाग के फैकल्टी सदस्य, सीनियर रेजिडेंट और इंटर्न भी मौजूद रहे, जबकि स्कूल की प्रधानाचार्य मधु ने भी विशेष सहयोग दिया।
यह Health Camp National Medical Commission (NMC) के Family Adoption Program के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य मेडिकल छात्रों को समुदाय से जोड़ना और Preventive Healthcare को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के तहत मेडिकल छात्र आसपास के गांवों के कुछ परिवारों को अपनाकर तीन वर्षों तक उनके संपर्क में रहते हैं और समय-समय पर Health Checkup, Hygiene, Nutrition, Maternal and Child Health से जुड़ी जागरूकता फैलाते हैं। शिविर के दौरान आंखों की समस्याओं, श्वसन रोग, टीबी, बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं और सामान्य बीमारियों की जांच की गई। जिन मरीजों को आगे इलाज की आवश्यकता थी उन्हें NIIMS Hospital में रेफर किया गया। स्थानीय लोगों और स्कूल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे Medical Camp आयोजित करने की उम्मीद जताई।