Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में लगेंगे 3डी बिलबोर्ड, Tokyo और New York जैसे दिखेंगे digital advertisements

ग्रेटर नोएडा में अब विदेशों की तर्ज पर 3डी बिलबोर्ड और डिजिटल विज्ञापन दिखाई देंगे।
top-news

ग्रेटर नोएडा में अब विदेशों की तर्ज पर 3डी बिलबोर्ड और डिजिटल विज्ञापन दिखाई देंगे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शहर की सार्वजनिक जगहों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यह नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसके तहत शुरुआत में शहर की दो प्रमुख जगहों पर 3डी विज्ञापन लगाए जाएंगे, जहां विज्ञापन ऐसे दिखाई देंगे जैसे कोई आकृति स्क्रीन से बाहर निकल रही हो। विदेशों के कई शहरों में इस तरह के innovative advertising billboards पहले से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना की जिम्मेदारी प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग को दी गई है। विभाग सबसे पहले एक अनुभवी agency का चयन करेगा जो पूरे प्रोजेक्ट को तैयार करेगी। इसके बाद agency शहर में survey कर उन दो प्रमुख locations को चुनेगी जहां 3डी बिलबोर्ड लगाए जा सकते हैं। इन digital billboards में audio और video की सुविधा भी होगी, जिससे विज्ञापन और ज्यादा आकर्षक और interactive बन सकेंगे।

प्राधिकरण की योजना के अनुसार एक 3डी बिलबोर्ड ग्रेनो वेस्ट और दूसरा ग्रेनो ईस्ट में लगाया जाएगा ताकि शहर के दोनों हिस्सों के लोगों को इसका अनुभव मिल सके। मैनेजर अर्बन अभिषेक सिंह ने बताया कि विज्ञापनों का चयन भी ग्रेटर नोएडा की औद्योगिक छवि और उत्तर प्रदेश की शो विंडो के रूप में शहर की पहचान को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि Tokyo, New York और Seoul जैसे शहरों की तरह ये billboards सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं और शहर की ब्रांडिंग में मदद करेंगे। प्राधिकरण जल्द ही agency का चयन कर इस project पर काम शुरू करेगा ताकि नए वित्तीय वर्ष में इसे लागू किया जा सके।