Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा: अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में वकीलों ने किया न्यायिक कार्य से विरत

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता और उनके परिवार से अभद्रता और पिटाई के विरोध में वकीलों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी ने बताया कि जनरल बॉडी मीटिंग में इस कृत्य की कड़ी निंदा की गई। घटना में शामिल चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वकीलों ने न्यायालय परिसर से पुलिस को बाहर करने और पीड़ित अधिवक्ता के परिवार के सम्मान की रक्षा की मांग की।
top-news

इस मामले में राकेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि जिस अधिवक्ता के साथ मारपीट हुई वह बार का सदस्य नहीं है। इस पर पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो मामले की गंभीरता से जांच करेगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। वकीलों ने यह भी स्पष्ट किया कि असंवेदनशील और अनुचित कार्य का समर्थन बार नहीं करती। अगर जरूरत पड़ी तो पीड़ित पक्ष न्यायालय के माध्यम से मुकदमा दर्ज करा सकता है।

सुबह के समय अधिवक्ता चौक पर कई वकील एकत्रित हुए और अधिवक्ता की पिटाई का विरोध जताया। उन्होंने न्यायालय परिसर से पुलिस को बाहर करने और भविष्य में ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। इस प्रदर्शन के कारण कई न्यायिक कार्य कुछ समय के लिए विरत रह गए। वकीलों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल न्याय की मांग करना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है।