Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
ग्रेटर नोएडा में इसी साल शुरू होगा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस, ग्लोबल एजुकेशन हब बनने की दिशा में बड़ा कदम
ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। Western Sydney University का पहला कैंपस इसी वर्ष Greater Noida में शुरू होने जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 16 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। Western Sydney University का पहला कैंपस इसी वर्ष Greater Noida में शुरू होने जा रहा है। यह कैंपस ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर के टावर टू की 6वीं, 7वीं और 8वीं मंजिल पर स्थापित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने प्राधिकरण से सालाना 86 लाख रुपये में तीन फ्लोर किराए पर लिए हैं। नोएडा के सेक्टर-16बी स्थित Max Tower में आयोजित कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी एंड कमर्शियल ऑफिसर Marian Johns और अन्य प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को परफॉरमेंस गारंटी दस्तावेज सौंपे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ N G Ravi Kumar के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्राधिकरण की ओएसडी Gunja Singh और वरिष्ठ प्रबंधक Ajit Bhai Patel भी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल ग्रेटर नोएडा को ग्लोबल एजुकेशन और इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी और उत्तर प्रदेश को इंटरनेशनल शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन बनाने के विजन को मजबूती देगी, जिसे मुख्यमंत्री Yogi Adityanath लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों के अनुसार इस कैंपस में सस्टेनेबिलिटी, वॉटर मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में ग्लोबल टीचिंग और रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। पहले चरण में बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग, डेटा साइंस, सस्टेनेबल वॉटर फ्यूचर्स और एग्रीकल्चर से जुड़े प्रोग्राम शुरू होंगे, जबकि दूसरे चरण में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के कोर्स लॉन्च किए जाएंगे। प्राधिकरण के एसीईओ Soumya Srivastava ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के आने से ग्रेटर नोएडा में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन सेक्टर को भी नई गति मिलेगी और युवाओं को इंडस्ट्री के अनुरूप शिक्षा और अवसर मिलेंगे।