Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Greater Noida में Road Widening तेज, GNIDA CEO N. G. Ravi Kumar के मार्गदर्शन में Tilpata Roundabout पर सुधार की तैयारी
Greater Noida Industrial Development Authority (GNIDA) शहर में बढ़ते ट्रैफिक प्रेशर को देखते हुए प्रमुख सड़कों के रोड वाइडनिंग का काम तेजी से करा रहा है।
- sakshi choudhary
- 17 Mar, 2026
Greater Noida Industrial Development Authority (GNIDA) शहर में बढ़ते ट्रैफिक प्रेशर को देखते हुए प्रमुख सड़कों के रोड वाइडनिंग का काम तेजी से करा रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त लेन विकसित की जा रही हैं। साथ ही बेहतर यू-टर्न की व्यवस्था और कई गोल चक्करों का पुनर्विकास भी किया जा रहा है, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो सके और लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
GNIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी N. G. Ravi Kumar के मार्गदर्शन में Greater Noida की कई प्रमुख सड़कों पर चौड़ीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्राधिकरण के अनुसार कुछ स्थानों पर रोड वाइडनिंग का काम पूरा भी हो चुका है, जिससे वहां ट्रैफिक पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है। इससे स्थानीय लोगों और रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिली है।
हालांकि Greater Noida के कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां अभी ट्रैफिक सुधार और रोड वाइडनिंग के काम की जरूरत बनी हुई है। ऐसे इलाकों में अक्सर जाम की स्थिति देखने को मिलती है और भविष्य में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ यह समस्या और गंभीर हो सकती है। खासतौर पर Tilpata Roundabout एक ऐसा प्रमुख स्थान है जहां ट्रैफिक दबाव अधिक रहता है। यहां सड़क चौड़ीकरण, बेहतर यू-टर्न और प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट की जरूरत बताई जा रही है ताकि आने वाले समय में लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।