Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में ‘Safai Mitra Sarthak Pahal’ की शुरुआत, Alpha-2 में Plogging Drive से 500 किलो कचरा एकत्र

ग्रेटर नोएडा में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 17 मार्च 2026 को ‘सफाई मित्र सार्थक पहल’ का शुभारंभ सेक्टर अल्फा-2 से किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 17 मार्च 2026 को ‘सफाई मित्र सार्थक पहल’ का शुभारंभ सेक्टर अल्फा-2 से किया गया। यह अभियान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, अनुभूति वेलफेयर फाउंडेशन और फीडबैक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने किया। इस दौरान जागरूकता शिविर आयोजित कर निवासियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया और Plogging Drive के माध्यम से लोगों ने स्वयं कूड़ा उठाकर साफ-सफाई का संदेश दिया।


अभियान के अंतर्गत कचरे को सेग्रिगेट कर प्रोसेसिंग प्लांट भेजा गया। साथ ही ITEL की ओर से सफाईकर्मियों के लिए Health Check-up Camp, शहर में Bottle Collectors लगाने, जागरूकता के लिए E-rickshaw चलाने और MRF Center की क्षमता बढ़ाने जैसी पहल पर जोर दिया गया। संदीप चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गीले और सूखे कचरे का प्रबंधन घर से ही शुरू होता है और हर नागरिक को कचरा पृथक्करण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना और सफाई मित्रों के योगदान को सम्मान देना है।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश गौतम, प्रबंधक स्वास्थ्य विवेक किशोर, सहायक प्रबंधक स्वास्थ्य गौरव बघेल, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी संजय कसाना, सुभाष भाटी, एनपी सिंह और हरेंद्र भाटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौरव बघेल ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। करीब तीन घंटे चले Plogging Drive में 500 किलोग्राम कचरा एकत्र कर प्रोसेसिंग के लिए भेजा गया। ITEL इंडिया के CEO अरिजीत तलपत्रा ने कहा कि यह पहल कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी और भारत को स्वच्छ व सशक्त बनाने के प्रयासों को दर्शाती है।