Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज हवाओं और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से 22 मार्च के बीच प्रदेश में सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। बृहस्पतिवार से पश्चिमी जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 20 मार्च तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में फैल जाएगा। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत 18 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
top-news

मौसम विभाग ने 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। मंगलवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी और प्रयागराज में क्रमशः 37.6 और 37.5 डिग्री तापमान रहा।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को धूप तेज रही और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 19 मार्च से मौसम बदलने के बाद अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट की संभावना है। लोगों को तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह बदलाव प्रदेश में दो से तीन दिन तक बना रह सकता है।