Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी लालाराम उर्फ बिट्टू की मौत, मैनेजर हेमंत घायल
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी लालाराम उर्फ बिट्टू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जिससे प्राधिकरण में शोक की लहर फैल गई है।
- sakshi choudhary
- 18 Mar, 2026
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी लालाराम उर्फ बिट्टू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जिससे प्राधिकरण में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, प्राधिकरण के मैनेजर हेमंत और पत्रवाहक लालाराम उर्फ बिट्टू आधिकारिक कार्य से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान आगरा एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी का गंभीर एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद दोनों को मैक्स हॉस्पिटल आगरा में भर्ती कराया गया, जहां लालाराम उर्फ बिट्टू की हालत अत्यंत गंभीर बनी रही और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा से ग्रेटर नोएडा रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में घायल मैनेजर हेमंत का इलाज यथार्थ हॉस्पिटल में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि लालाराम उर्फ बिट्टू की उम्र लगभग 25 वर्ष थी और उनके परिवार में पत्नी के साथ दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो साल की बेटी और छह महीने का बेटा शामिल है। इस दुखद घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहेंगे तथा हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। इस tragic road accident ने पूरे विभाग को झकझोर कर रख दिया है।