Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आंधी-बारिश बनी आफत, अजनारा होम्स में प्लास्टर गिरने से मची दहशत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बीती रात तेज आंधी और रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत देने के साथ-साथ परेशानी भी खड़ी कर दी। अजनारा होम्स सोसायटी में ऊपरी मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे ओपन एरिया में खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना ने सोसायटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बीती रात तेज आंधी और रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत देने के साथ-साथ परेशानी भी खड़ी कर दी। अजनारा होम्स सोसायटी में ऊपरी मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे ओपन एरिया में खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना ने सोसायटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया, जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। जहां एक ओर लोगों को दिनभर की गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। यमुना सिटी, दनकौर, रबूपुरा और जेवर जैसे इलाकों में भी मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, लेकिन ओलावृष्टि की आशंका उन्हें डरा रही है।


सोसायटी के निवासियों ने आरोप लगाया है कि वे नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद यहां रखरखाव का काम नहीं हो रहा है। प्लास्टर गिरने की यह घटना खराब निर्माण गुणवत्ता और लापरवाही को उजागर करती है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सोसायटी में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।