Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

20 साल बाद स्कूल में गूंजीं पुरानी यादें: एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में भावुक कर देने वाला Alumni Meet

गौतम बुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा) में 19 मार्च 2026 को एक बेहद भावुक और यादगार नजारा देखने को मिला, जब एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेड़ी भनौता के पूर्व छात्र-छात्राएं पूरे 20 साल बाद एक मंच पर एकत्रित हुए। इस Alumni Meet का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर करतार सिंह और प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने भाग लिया और अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं, जिससे पूरा वातावरण भावुक हो उठा।
top-news

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर करतार सिंह ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि यहां से निकले छात्र आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वहीं प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह ने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जिससे गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली।

करीब दो दशक बाद जब सहपाठी एक-दूसरे से मिले, तो कई चेहरे पहचानते हुए भावुक हो गए। स्कूल की पुरानी कक्षाएं, खेल का मैदान और प्रार्थना स्थल देखकर सभी की यादें ताजा हो उठीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने साथ बैठकर जलपान किया और पुराने दिनों को याद करते हुए इस मिलन को अविस्मरणीय बताया। आयोजन समिति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और साथियों का आभार व्यक्त किया।