Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

YEIDA Board Meeting 2026: प्लॉट दरों में बढ़ोतरी, जेवर एयरपोर्ट और हेरिटेज सिटी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 89वीं बोर्ड बैठक 20 मार्च 2026 को अध्यक्ष आलोक कुमार (अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास विभाग) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
top-news

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 89वीं बोर्ड बैठक 20 मार्च 2026 को अध्यक्ष आलोक कुमार (अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास विभाग) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं सदस्य सचिव राकेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के एजेंडा बिंदु प्रस्तुत किए। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत और औद्योगिक परिसंपत्तियों की आवंटन एवं बिड दरों में 3.58 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी गई। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। साथ ही ट्रांसपोर्ट और मल्टीपल लैंड यूज की दरों को तय करने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी किया गया है।


बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 11,82,969.19 लाख रुपये की प्राप्तियों और 11,81,101.46 लाख रुपये के व्यय का बजट प्रस्तावित किया गया। बजट में भूमि अधिग्रहण, विकास एवं निर्माण कार्य, मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी और जेवर एयरपोर्ट के लिए 50,200 लाख रुपये के पूंजीगत योगदान जैसे बड़े प्रावधान शामिल हैं। यह बजट YEIDA क्षेत्र में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और industrial growth को गति देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इसके अलावा राया अर्बन सेंटर के अंतर्गत प्रस्तावित Heritage City Project के बिड डॉक्यूमेंट में आंशिक संशोधन कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं जेवर क्षेत्र में Honda India Foundation के सहयोग से Traffic Park cum Training Centre स्थापित करने को मंजूरी दी गई है, जिसका निर्माण CSR फंड से किया जाएगा। इस परियोजना के तहत प्राधिकरण भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराएगा, जबकि स्वामित्व प्राधिकरण के पास ही रहेगा। इन फैसलों को YEIDA क्षेत्र के लिए future-ready infrastructure और smart urban planning की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।