Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में नियमों की धज्जियां उड़ाकर खुली शराब की दुकान, निवासियों ने किया विरोध

गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-36 में आज सुबह ही तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब सेक्टर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया। यह दुकान मंदिर, स्कूल और अस्पताल के बेहद करीब स्थित है, जो आबकारी विभाग के नियमों के स्पष्ट उल्लंघन में आती है। जागरूक निवासियों और RWA के कड़े विरोध के चलते, उद्घाटन के बावजूद दुकान में दिनभर शराब की बिक्री नहीं हो सकी।
top-news

गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-36 में आज सुबह ही तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब सेक्टर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया। जागरूक निवासियों और RWA के कड़े विरोध के चलते, उद्घाटन के बावजूद दुकान में दिनभर शराब की बिक्री नहीं हो सकी।


निवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में ऐसी दुकान खोलना बच्चों, महिलाओं और मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा है। दुकान मालिक का दावा है कि उनके पास वैध लाइसेंस है और सभी मानक पूरे किए गए हैं, लेकिन सेक्टरवासियों का कहना है कि इस प्रकार का लाइसेंस मिलना भ्रष्टाचार या मिलीभगत का संकेत है।


निवासियों ने जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क जाम और बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। यह मामला सेक्टर-36 की जनता की सुरक्षा और कानून के पालन की मांग के रूप में उभर रहा है, जो प्रशासन की सक्रियता और जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है।


जबकि दुकान मालिक का दावा है कि उनके पास वैध लाइसेंस है यह premium shop है विभाग के बताए हुए सभी मानकों को पूरा किया गया है।