Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली

ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न प्रबंधकों की नई तैनाती की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी। प्राधिकरण ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। यह कदम प्रशासनिक दक्षता और विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
top-news

आदेश के मुताबिक, विनोद कुमार (प्रबंधक सिविल) को अब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जल विभाग और तकनीकी विभाग में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक स्तर का कार्य सौंपा गया है। वहीं नरोत्तम सिंह (प्रबंधक सिविल) को वर्क सर्किल-02 और 07 के साथ तकनीकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजेश कुमार (प्रबंधक सिविल) को तकनीकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग और गौशाला व डॉग से जुड़े कार्यों का प्रभारी बनाया गया है।

सन्नी यादव (प्रबंधक सिविल) को वर्क सर्किल-06, IITGNL, सीवर विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अर्बन सर्विसेज से जुड़े कार्यों का प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक नियुक्त किया गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद जारी किया गया है। सभी अधिकारी अब अपने-अपने विभागों में नई जिम्मेदारियों के साथ कार्य करेंगे, जिससे ग्रेटर नोएडा में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी।