Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा: किराये के विवाद में दबंग किरायेदार ने दुकानों और घर में लगाई आग, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में किराए के विवाद ने सनसनीखेज रूप ले लिया। आरोपी किरायेदार अनिरुद्ध चौधरी ने चार वर्षों से किराये पर ली गई दुकानों में बकाया राशि और रंजिश के चलते आग लगा दी। पीड़ित हरि सिंह के अनुसार, अनिरुद्ध पर चार लाख रुपये किराया और 4.70 लाख रुपये बिजली बिल बकाया थे। जनवरी 2026 में जब दुकानों को खाली करने के बाद पीड़ित ने बकाया राशि की मांग की, तो आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
top-news

10 मार्च 2026 की रात करीब 02:30 बजे, अनिरुद्ध चौधरी अपने भाई और तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर जवळनशील पदार्थ डालकर दुकानों में आग लगा दी। आग इतनी विकराल थी कि यह पीड़ित के घर तक पहुँच गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल उत्पन्न कर दिया।

नॉलेज पार्क पुलिस ने पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो साक्ष्य और तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगजनी, धमकी और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने किराए के विवादों और संपत्ति सुरक्षा के महत्व को एक बार फिर उजागर कर दिया है।