Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

सादोपुर की मुस्कान ने UPSC परीक्षा में हासिल की सफलता, गांव में भव्य स्वागत

ग्राम सादोपुर की बेटी मुस्कान बैसोया ने देश की प्रतिष्ठित UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 771 प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पुत्री श्री अनिल बैसोया की इस होनहार बेटी ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। मुस्कान की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।
top-news

ग्राम सादोपुर की बेटी मुस्कान बैसोया ने देश की प्रतिष्ठित UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 771 प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पुत्री श्री अनिल बैसोया की इस होनहार बेटी ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। मुस्कान की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।


इस उपलब्धि पर सादोपुर गांव में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जगबीर नम्बरदार ने किया और गांव के बुजुर्गों, युवाओं और साथियों ने फूलमालाओं और पगड़ियों के साथ मुस्कान का जोरदार स्वागत किया। समारोह में सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर मुस्कान को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने कहा कि मुस्कान की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।


स्वागत समारोह में मुस्कान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे भविष्य में हर स्थिति में लोगों की सेवा ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान और समाज के हर वर्ग की सहायता करने का संकल्प भी व्यक्त किया। समारोह में पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, समाजसेवी मौजीराम नागर, वीरेंद्र प्रधान, वीर सिंह नागर, पूर्व ACP धर्मपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, ब्रह्म महाशय, गोकल सिंह विकल, संकल्प संस्था, सकारात्मक विकसित भारत संस्था, मानव अधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन, वीर गुर्जर सभा, श्री देवनारायण की टीम और समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।