Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, बिजली कनेक्शन पर रोक और NOC देने वालों की जांच शुरू

ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। Greater Noida Industrial Development Authority ने अधिसूचित और डूब क्षेत्र में अनधिकृत रूप से विकसित कॉलोनियों और भवनों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि ऐसे किसी भी निर्माण को अब बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। इस फैसले का मकसद तेजी से फैल रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाना और नियोजन व्यवस्था को मजबूत करना है।
top-news

प्राधिकरण ने सभी वरिष्ठ प्रबंधकों (वर्क सर्किल 1 से 8 और ईएम 1, 2, 3) को अपने-अपने क्षेत्रों का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी अवैध कॉलोनी या भवन को बिजली कनेक्शन न मिले। साथ ही यदि पहले से किसी अवैध निर्माण को कनेक्शन दिया गया है, तो उसकी पूरी रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर जमा करने को कहा गया है। इसमें यह भी बताना होगा कि संबंधित कॉलोनी को NOC किस अधिकारी या विभाग द्वारा जारी की गई थी, ताकि जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जा सके।

यह आदेश Noida Power Company Limited और Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Limited को भी भेजा गया है। प्राधिकरण का उद्देश्य साफ है. डूब क्षेत्र और अधिसूचित जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकना और सिस्टम में पारदर्शिता लाना। इस कदम से आने वाले समय में अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा और कसने की संभावना है, जिससे ग्रेटर नोएडा में नियोजित विकास को बढ़ावा मिलेगा।