Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित
विजय इंटरनेशनल स्कूल, अमका रोड, रूपवास दादरी में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ट्रैफिक रूल्स अवेयरनेस एक्टिविटी का आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 21 Aug, 2026
विजय इंटरनेशनल स्कूल, अमका रोड, रूपवास दादरी में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ट्रैफिक रूल्स अवेयरनेस एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल-खेल में सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी हासिल की।
गतिविधि में बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल के तीन रंगों लाल, पीला और हरा का अर्थ समझाया गया। इसके साथ ही हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करने, सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर चलने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण नियम बताए गए। बच्चों ने आकर्षक पोस्टर, चार्ट और मॉडल के माध्यम से ट्रैफिक नियमों को समझा। शिक्षकों ने खेल और प्रदर्शन के जरिए बच्चों को बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विद्यालय की इस पहल से बच्चों में कम उम्र से ही सुरक्षित यातायात व्यवहार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश मिला। कार्यक्रम के अंत में नन्हे विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय की ओर से इस अवसर पर संदेश दिया गया, “सुरक्षित हम, सुरक्षित आप, ट्रैफिक नियमों का करें पालन।”