Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में इस्कॉन की तृतीय वार्षिक वैष्णवी पदयात्रा का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा में इस्कॉन (ISKCON) द्वारा तृतीय वार्षिक वैष्णवी पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ श्रीमति शालिनी सिंह, महिला उन्नति संस्था की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य, ने भगवान की आरती एवं नारियल तोड़कर किया। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा में शामिल होना उनके लिए भगवान की बड़ी कृपा है और इसे इस्कॉन ग्रेटर नोएडा के इतिहास में एक ऐतिहासिक आयोजन मानती हैं। पदयात्रा के दौरान उन्होंने कीर्तन का आनंद लिया और लड़कियों तथा माताओं के उत्साह से प्रेरित होकर उन्होंने इसे अत्यंत सकारात्मक अनुभव बताया।
top-news

पदयात्रा का नेतृत्व पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी ने परम पूजनीय लोक नाथ स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में किया। यह पदयात्रा सेक्टर गामा-2 के सिद्धेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर सेक्टर डेल्टा-3 और अंत में सेक्टर जीटा-1 के इस्कॉन सेंटर पर समाप्त हुई। माताओं और बच्चों ने मृदंग, करताल और हरे कृष्ण महामंत्र के कीर्तन से शहर को कृष्णमय कर दिया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने आधुनिक जीवन की समस्याओं तनाव, मोबाइल लत और मानसिक अशांति को हरिनाम के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह नाटक दर्शकों को गहराई से प्रभावित करने में सफल रहा और सभी ने संकीर्तन में सक्रिय भाग लिया।

पदयात्रा के अंत में सभी उपस्थितों के लिए मन्दिर में प्रसादम की व्यवस्था की गई। पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य भगवान कृष्ण के नाम और शिक्षाओं को जनमानस तक पहुँचाना एवं प्राचीन संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने पिछले दो वर्षों में दिल्ली, उत्तराखंड, मेरठ और हरियाणा के कई शहरों में आयोजित पदयात्राओं का उल्लेख किया और भविष्य में भी यह कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों और गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।