Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Jewar Airport पर PM जनसभा से पहले हाई अलर्ट! SPG तैनात, 4 लेयर सुरक्षा में बदला पूरा परिसर

ग्रेटर नोएडा के Jewar Airport परिसर में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। गुरुवार से जनसभा स्थल पूरी तरह छावनी में तब्दील हो जाएगा, जहां बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने पंडाल निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में देर रात तक चली बैठक में सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
top-news

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली Special Protection Group (SPG) आज से मौके पर तैनात हो जाएगी। उनके साथ अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगी। सुरक्षा को चार स्तरों में विभाजित किया गया है, जिसमें सबसे अंदरूनी घेरे में एसपीजी और एनएसजी कमांडो तैनात रहेंगे। इसके अलावा पूरे इलाके में स्नाइपर्स की भी तैनाती की गई है, जो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे। उच्च पुलिस अधिकारी दूसरी लेयर में रहेंगे, जबकि बाहरी सुरक्षा घेरा पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल संभालेंगे।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब एयरपोर्ट परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यहां तक कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी निर्धारित सीमा तक ही जा सकेंगे और उनकी पहचान की सख्त जांच होगी। जनसभा के लिए तैयार पंडाल को भगवा और सफेद रंग से सजाया गया है, जिससे मंच से पूरा दृश्य एकसमान दिखाई देगा। वीवीआईपी और वीआईपी ब्लॉकों में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां सिर्फ अधिकृत लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।