Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

नोएडा में महिलाओं का बढ़ता प्रॉपर्टी निवेश: 2025-26 में बनेगा नया रिकॉर्ड

नोएडा और गौतमबुद्ध नगर में महिलाओं द्वारा संपत्ति खरीदने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। रजिस्ट्री विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, महिलाएं अब जमीन, फ्लैट और कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने में पुरुषों के बराबर हिस्सेदारी निभा रही हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जहां 35,109 संपत्तियां महिलाओं के नाम दर्ज हुई थीं, वहीं 2023-24 में यह आंकड़ा बढ़कर 42,465 और 2024-25 में 44,163 तक पहुंच गया। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी तक ही यह संख्या 44,256 पार कर चुकी है, जिससे संकेत मिल रहा है कि इस साल नया रिकॉर्ड बन सकता है।
top-news

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही 1% स्टांप ड्यूटी छूट एक बड़ा कारण है। यह छूट 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर लागू होती है, जिससे महिलाओं को लाखों रुपये की बचत होती है। नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में प्रॉपर्टी की कीमतें ऊंची होने के कारण यह छूट और भी लाभकारी साबित हो रही है। इसके अलावा बैंकों द्वारा महिलाओं को आसानी से लोन उपलब्ध कराए जाने से भी प्रॉपर्टी खरीदने का रास्ता सरल हुआ है.

सिर्फ निवेश ही नहीं, महिलाएं अब उद्यमिता में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। जिला उद्योग केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल करीब 5200 महिलाओं ने अपना व्यवसाय शुरू किया, जिनमें से कई ने कमर्शियल जमीन खरीदी या लीज पर लेकर कारोबार शुरू किया। यह ट्रेंड नारी सशक्तिकरण की नई तस्वीर पेश करता है, जहां महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता और सरकारी प्रोत्साहन के चलते आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *