Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

दादरी में सपा की ‘समानता भाईचारा रैली’, अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला

ग्रेटर नोएडा के दादरी में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की ‘समानता भाईचारा रैली’ के जरिए विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की गई। इस रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंच से भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी रैली की चर्चा से विरोधियों के “होश उड़ गए” और मजबूरी में भाजपा को पहले रैली करनी पड़ी। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि “कल की रैली में लोग खुद नहीं आए थे, बल्कि उन्हें लाया गया था।” उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में कैमरे से कुछ भी छिपाना संभव नहीं है।
top-news

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है, उसे रैली के लिए सरकारी कर्मचारियों और छात्रों का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि एक संस्थान से छात्रों को बुलाकर रैली में शामिल कराया गया और बाद में उन्हें छुट्टी देने का लालच दिया गया। साथ ही उन्होंने ‘एटीएम’ टिप्पणी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ‘ए’ पर बहुत मेहरबान रहते हैं, जबकि उनकी सरकार को गए 10 साल हो चुके हैं।

एयरपोर्ट मुद्दे को उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में पहले जिन सात एयरपोर्ट्स का उद्घाटन हुआ, उनमें से छह बंद हो गए। उन्होंने सवाल उठाया कि नए एयरपोर्ट के उद्घाटन के समय यह भरोसा क्यों नहीं दिया गया कि इसे बेचा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान सपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा ने नोएडा को ‘एटीएम’ बना दिया था, जबकि भाजपा ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाया।