Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में सेवा का अनूठा उदाहरण! सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को मिली शिक्षा सामग्री, समाजसेवियों ने बढ़ाया हाथ

ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी एक्सटेंशन में एक भव्य सामाजिक सम्मान एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व जीवन ज्योति शिक्षा समिति ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह भाटी और श्री बद्रीश धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष वी. पी. नवानी ने संयुक्त रूप से किया।
top-news

ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी एक्सटेंशन में एक भव्य सामाजिक सम्मान एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व जीवन ज्योति शिक्षा समिति ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह भाटी और श्री बद्रीश धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष वी. पी. नवानी ने संयुक्त रूप से किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब, मजदूर, अनाथ और दिव्यांग बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, पुस्तकें, स्कूल बैग, ड्रेस, जूते और जर्सी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खास आकर्षण पैदा किया। बोड़ाकी टीम के अनुज भाटी और हास्य कलाकार अशोक चौटाला की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष श्री हरीश चंद भाटी तथा संत देवकी नंदन महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। इसके अलावा नितिन पंडित, ओम रायजादा, गांधी जी और ब्रह्मकुमारी संस्था की कविता कुमारी सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।


इस कार्यक्रम में पियूष भाटी, बादल भाटी, रितिक खारी, युवराज सिंह, आदित्य गुर्जर, जयपाल सिंह, नरेन्द्र भाटी, देवी प्रधान, अर्जुन भाटी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने अपने संबोधन में कहा कि यदि हर सक्षम व्यक्ति एक जरूरतमंद की मदद करे, तो समाज में कोई भी बच्चा शिक्षा और सम्मान से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और समरसता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।