Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

UP PCS 2024 Result: मजदूर के बेटे वरुण बने DSP, तीन बीघा जमीन बेचकर पिता ने पूरी की पढ़ाई

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS 2024) के परिणाम में लखीमपुर खीरी के अमीरनगर क्षेत्र के गंगापुर ग्रंट निवासी वरुण कुमार ने इतिहास रच दिया। मजदूरी करने वाले पिता संतराम के बेटे वरुण का चयन DSP पद पर हुआ है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वरुण की सफलता संघर्ष और मेहनत की मिसाल बन गई है, जिसने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों को रोक नहीं सकतीं।
top-news

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS 2024) के परिणाम में लखीमपुर खीरी के अमीरनगर क्षेत्र के गंगापुर ग्रंट निवासी वरुण कुमार ने इतिहास रच दिया। मजदूरी करने वाले पिता संतराम के बेटे वरुण का चयन DSP पद पर हुआ है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वरुण की सफलता संघर्ष और मेहनत की मिसाल बन गई है, जिसने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों को रोक नहीं सकतीं।


वरुण की शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल से शुरू हुई और आगे उन्होंने जहीर हसन इंटर कॉलेज और पीडी इंटर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने शाहजहांपुर से बीएससी की और फिर प्रयागराज जाकर छह वर्षों तक लगातार तैयारी की। आर्थिक तंगी के बावजूद उनके पिता ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। यहां तक कि तीन बीघा जमीन बेचकर और मजदूरी करके बेटे का सपना पूरा किया। आज भी उनका परिवार कच्चे मकान में रहता है, लेकिन बेटे की सफलता ने पूरे गांव का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।


इसी परिणाम में मितौली क्षेत्र के चटौरा गांव की निधि वर्मा ने भी सफलता हासिल कर समाज कल्याण अधिकारी का पद पाया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी। उनके पिता सहकारी समिति में सचिव हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी शिक्षा व सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं। निधि की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित किया है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।