Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में 973 आवासीय भूखंडों की बड़ी योजना 6 अप्रैल को लॉन्च

ग्रेटर नोएडा में घर का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) 6 अप्रैल 2026 को 973 आवासीय भूखंडों की नई योजना लॉन्च करने जा रहा है। इस योजना को प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने मंजूरी दे दी है। इच्छुक आवेदकों को आवेदन के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। प्राधिकरण ने पहले ही लॉटरी की तारीख भी तय कर दी है, जो 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
top-news

इस योजना के तहत 162 वर्गमीटर से लेकर 290 वर्गमीटर तक के भूखंड उपलब्ध होंगे। ये सभी प्लॉट यमुना एक्सप्रेसवे के पास तेजी से विकसित हो रहे सेक्टर 15C, 18 और 24A में स्थित हैं, जो आने वाले समय में प्रॉपर्टी निवेश के लिए बेहद आकर्षक माने जा रहे हैं। योजना में लगभग 755 भूखंड सामान्य श्रेणी के लिए रखे गए हैं, जबकि काश्तकारों और औद्योगिक निवेशकों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। यह लोकेशन जेवर एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण और भी खास मानी जा रही है।

आवेदन के समय सामान्य श्रेणी के आवेदकों को प्लॉट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत पंजीकरण राशि के रूप में जमा करना होगा, जिसे ऑनलाइन ही भुगतान किया जा सकेगा। प्राधिकरण का कहना है कि लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और जिन आवेदकों को भूखंड आवंटित नहीं होगा, उनकी राशि जल्दी रिफंड कर दी जाएगी। यह योजना उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं।