Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली समेत उत्तर भारत में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके, अफगानिस्तान रहा केंद्र

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
top-news

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Earthquake tremors दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नूंह समेत पूरे Delhi NCR में महसूस किए गए। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी कंपन दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई, जिससे लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए।


समाचार एजेंसी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र Afghanistan में जमीन से लगभग 150 किलोमीटर गहराई में स्थित था। विशेषज्ञों के मुताबिक, अधिक गहराई में केंद्र होने के कारण झटकों का असर बड़े क्षेत्र में महसूस हुआ, लेकिन नुकसान की संभावना अपेक्षाकृत कम रहती है। फिर भी Delhi NCR जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इस तरह के tremors लोगों में दहशत पैदा कर देते हैं।

भूकंप का मुख्य कारण पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल होती है। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या दबाव के कारण टूटती हैं, तो ऊर्जा बाहर निकलती है और भूकंप आता है। Earthquake magnitude को मापने के लिए Richter Scale का उपयोग किया जाता है, जिससे इसकी तीव्रता और प्रभाव का अंदाजा लगाया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि 5.9 magnitude का भूकंप मध्यम श्रेणी में आता है, लेकिन सतर्कता और सुरक्षा उपाय बेहद जरूरी हैं।