Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

दनकौर में किसान एकता संघ का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं पर नगर पंचायत को चेतावनी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर नगर में बुनियादी सुविधाओं की खराब स्थिति को लेकर किसान एकता संघ ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत को ज्ञापन सौंपा।
top-news

ग्रेटर नोएडा के दनकौर नगर में बुनियादी सुविधाओं की खराब स्थिति को लेकर किसान एकता संघ ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और शहर की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की मांग की। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। इस दौरान सीमा सूर्यवंशी, मनोज नागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रदर्शन के दौरान सफाई व्यवस्था को सबसे बड़ी समस्या बताया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दनकौर नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मनोज नागर ने बताया कि गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई न होने से हालात बदतर होते जा रहे हैं, जिससे नगर की छवि भी प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा ज्ञापन में बिजली आपूर्ति की अनियमितता, जर्जर सड़कों, जलभराव और सलारपुर अंडरपास के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग उठाई गई। संगठन ने पानी के बिलों के नाम पर हो रही कथित अवैध वसूली पर भी रोक लगाने की मांग की। किसान एकता संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।