Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Indira Gandhi International Airport पर टैक्सी सेवा में बड़ा बदलाव: अब केवल वैध पार्किंग से ही मिलेगी बुकिंग

नई दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर टैक्सी और कैब सेवाओं को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्त नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब यात्रियों को केवल उन्हीं टैक्सियों की बुकिंग मिल सकेगी जो अधिकृत और वैध पार्किंग व हॉल्टिंग क्षेत्रों में खड़ी होंगी। अवैध पार्किंग या टर्मिनल के बाहर खड़ी टैक्सियों से किसी भी तरह की बुकिंग को अनुमति नहीं दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य दलालों की गतिविधियों पर रोक लगाना और यात्रियों, विशेषकर विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
top-news

इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए एयरपोर्ट पर 14 ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाए गए हैं, जो NIC सिस्टम से जुड़े हैं। यह कैमरे टर्मिनल-3, टर्मिनल-2 और टर्मिनल-1 के एग्जिट रूट्स सहित यूईआर-II पर भी लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, “पिन-डिस्पैच” ऐप के जरिए अब केवल अधिकृत टैक्सी ही बुकिंग ले पाएंगी। टर्मिनल भवनों के बाहर खड़ी अनधिकृत टैक्सियों पर नजर रखी जा रही है और तुरंत चालान की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रणाली से एयरपोर्ट पर होने वाली दलाली और अवैध सवारी उठाने की घटनाओं में कमी आएगी। इस साल अब तक 132 ई-चालान जारी किए जा चुके हैं, जबकि पिछले एक सप्ताह में ही 41 ई-चालान और 10 वाहन जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एयरपोर्ट पर ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।