Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां ● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

यमुना प्राधिकरण की बड़ी आवासीय योजना: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 973 प्लॉट, आवेदन शुरू

ग्रेटर नोएडा में घर का सपना देखने वालों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने बड़ी आवासीय योजना जारी की है। इस योजना के तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर 15C, 18 और 24A में कुल 973 आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। ये प्लॉट 162 वर्ग मीटर से लेकर 290 वर्ग मीटर तक के विभिन्न आकारों में हैं, जिससे अलग-अलग बजट और जरूरत वाले लोग आवेदन कर सकते हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा में घर का सपना देखने वालों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने बड़ी आवासीय योजना जारी की है। इस योजना के तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर 15C, 18 और 24A में कुल 973 आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। ये प्लॉट 162 वर्ग मीटर से लेकर 290 वर्ग मीटर तक के विभिन्न आकारों में हैं, जिससे अलग-अलग बजट और जरूरत वाले लोग आवेदन कर सकते हैं।


इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 200 वर्ग मीटर के सबसे अधिक 481 प्लॉट और 162 वर्ग मीटर के 476 प्लॉट शामिल हैं, जबकि 290 वर्ग मीटर के केवल 2 प्लॉट ही उपलब्ध हैं। प्राधिकरण ने आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू कर दी है और इच्छुक आवेदक 6 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन के समय प्लॉट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। योजना में 22.5 प्रतिशत कोटा आरक्षित रखा गया है, जिसमें किसानों के लिए 17.5 प्रतिशत का विशेष आरक्षण शामिल है।


प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार इस योजना का ड्रा 18 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिन आवेदकों का चयन ड्रा में नहीं होगा, उनकी जमा की गई राशि लगभग एक महीने के भीतर वापस कर दी जाएगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित यह योजना निवेश और आवास दोनों के लिहाज से बेहद आकर्षक मानी जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में रियल एस्टेट की मांग और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।