Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा: सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण शुरू, जाम से मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा में सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण का काम सोमवार से शुरू हो गया है। दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण रोड को करीब तीन मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
top-news

ग्रेटर नोएडा में सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण का काम सोमवार से शुरू हो गया है। दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण रोड को करीब तीन मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। 7.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर लंबे समय से ट्रैफिक का दबाव बना रहता था, जिससे लोगों को रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस सड़क के चौड़ा होने से दनकौर, जेवर, रबूपुरा और सिकंदराबाद जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


यह सड़क वर्तमान में लगभग 7.5 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 10.5 मीटर किया जाएगा। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में डिवाइडर भी बनाए जाएंगे ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके। इस मार्ग का उपयोग बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, ककोड़ और झाझर समेत करीब 250 गांवों के लोग करते हैं। सड़क चौड़ी होने से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना भी पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे पूरा होने में लगभग डेढ़ साल का समय लगेगा। पहले इस सड़क को चार लेन करने की योजना थी, लेकिन रास्ते में आने वाले 741 पेड़ और 558 बिजली के खंभों के कारण योजना में बदलाव करना पड़ा। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान द्वारा जांच के बाद इसे संशोधित कर चौड़ीकरण का फैसला लिया गया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में ट्रैफिक मैनेजमेंट और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।