Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह, 9 राज्यों की 51 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

ग्रेटर नोएडा में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एक भव्य राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश के 9 राज्यों से आई 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एक भव्य राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश के 9 राज्यों से आई 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इन प्रतिभाओं ने पर्यावरण, चिकित्सा, पत्रकारिता, शिक्षा, दिव्यांगता, महिला सशक्तिकरण, जन जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, कानून और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक हस्तियां और समाज सुधारक उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन और भी महत्वपूर्ण बन गया।


इस खास अवसर पर प्रो बी एस रावत, जो दुलीचंद पहलवान ढहकोला के पुत्र हैं और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं, को उनके कुशल मंच संचालन और ओजस्वी वक्तृत्व के लिए राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रोफेसर डॉ बलवंत सिंह राजपूत, जो पूर्व कुलपति कुमायूं एवं गढ़वाल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड और चेयरमैन हायर एजुकेशन परिषद उत्तर प्रदेश हैं, तथा समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेंद्र बच्चन द्वारा प्रदान किया गया।

इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान सम्मानित किए गए सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इन उपलब्धियों की सराहना की और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया। इस सम्मान को प्राप्त करने पर प्रो बी एस रावत ने सभी आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताया।