Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां
● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय
● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित
● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन
● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस
● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त
ग्रेटर नोएडा में World Health Day पर Bakson Medical College का Free Homeopathic Health Camp, 52 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर Bakson Homoeopathic Medical College & Hospital द्वारा World Homoeopathic Week के तहत एक Free Homeopathic Health Camp का आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 07 Apr, 2026
विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर Bakson Homoeopathic Medical College & Hospital द्वारा World Homoeopathic Week के तहत एक Free Homeopathic Health Camp का आयोजन किया गया। यह शिविर 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-36, Greater Noida में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ एस पी एस बक्शी और प्राचार्य प्रो. डॉ सी पी शर्मा के निर्देशन में किया गया, जबकि कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ निमेश कुमार और चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय भाटी (एसोसिएट प्रोफेसर) के नेतृत्व में टीम ने शिविर को सफल बनाया।
इस Health Camp में उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure), मोटापा (Obesity) और मधुमेह (Diabetes) से संबंधित परामर्श, निदान, रोकथाम की जानकारी और निःशुल्क दवा वितरण किया गया। कुल 52 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें Blood Pressure, Blood Sugar और BMI जांच जैसी बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान डॉ अर्चना दुबे, डॉ रीना पारिक, अंतिम वर्ष के विद्यार्थी सृष्टी, स्वाति, त्रिशिता, सुयश, वसुन्धरा, डिमिन, वैभव, वंशिका, तरुष, युक्ति और स्पर्श ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए मरीजों को निःशुल्क परामर्श और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर का आयोजन सेक्टर-36 RWA के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार भाटी और उनकी टीम के सहयोग से किया गया। साथ ही डॉ मिनाक्षी यादव ने उपस्थित लोगों को Obesity Prevention, Healthy Lifestyle और Diet Management के बारे में जागरूक किया और बताया कि Bakson Medical College में Free Counseling और Lifestyle Guidance की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि Follow-up के रूप में एक महीने बाद पुनः इसी स्थान पर Health Camp लगाया जाएगा, जिससे लोगों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।