Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

ग्रेटर नोएडा यूनिवर्सिटी के PhD शोधार्थियों ने Anveshan 2025 में जीता अंतरराष्ट्रीय सम्मान

ग्रेटर नोएडा स्थित एक अग्रणी यूनिवर्सिटी के PhD शोधार्थियों ने Anveshan 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए national और international level पर बड़ी सफलता हासिल की है।
top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित एक अग्रणी यूनिवर्सिटी के PhD शोधार्थियों ने Anveshan 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए national और international level पर बड़ी सफलता हासिल की है। Association of Indian Universities द्वारा आयोजित इस research competition में देशभर के छात्रों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय स्तर पर करीब 20 projects प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 6 टीमों का चयन zonal round के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता GB Pant University of Agriculture and Technology, Pantnagar में आयोजित हुई, जहाँ उत्तर भारत की लगभग 150 टीमों ने हिस्सा लिया और विभिन्न academic categories में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।


इस competition में Life Sciences विभाग की PhD शोधार्थी राखी राजपूत की team “Bioplastic” ने Social Sciences, Humanities, Business Management, Commerce and Law category में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सौम्यजीत चंद्र की team “Clean and Green Fuel” ने Agricultural Sciences and Allied Subjects में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों ही शोधार्थी डॉ. सौम्या पंडित के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं। Zonal level पर सफलता के बाद इन टीमों ने Shoolini University में 25–26 फरवरी 2026 को आयोजित AIU Anveshan international round में भाग लिया, जहाँ देश के सभी zones से top teams शामिल हुईं।

International level पर राखी राजपूत ने अपने research “Gamma-PGA based bioplastic production from agricultural waste using bacteria” के लिए प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इस innovative project के लिए उन्हें 75,000 रुपये का cash prize भी मिला। Dean Research डॉ. भुवनेश कुमार और Associate Dean Research डॉ. मोहित साहनी ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया और छात्रों की मेहनत, dedication और research excellence की सराहना की। उन्होंने कहा कि university लगातार innovation, higher education और research development को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *